ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकार साथियों ने केक काटकर दी बधाई; स्मारिका का हुआ विमोचन..!हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में नरक चौदस पर होगा हनुमान जी का महाअभिषेक, दीपावली पर सजेगा महाभोग…खोंगसरा के ग्राम पंचायत आमागोहन में कथित जुए के बड़े कारोबार की चर्चा, 3 से 4 लाख रुपये तक दांव लगने की सूचना….बिलासपुर में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का 4 नवंबर को शुभारंभ, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे लोकार्पण….छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर, 3,100 उपार्जन केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था…बिलासपुर: पैतृक जमीन की फेंसिंग तार दो बार काटने का आरोप, न्याय के लिए कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार…रायपुर में अपराध और भ्रष्टाचार पर लगे लगाम, अधिकारियों की जवाबदेही हो तय…खैरागढ़ में पत्रकार से मारपीट का मामला: ‘न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत’ ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह भदराजा ने की निंदा…दीपावली से देव दीपावली तक : नवंबर का महीना लेकर आ रहा है धर्म, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश…2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त: रायपुर में अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा? GST और प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल!”…बिलासपुर में खाद्य दुकानों पर हो सख्त निगरानी! होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान से लेकर ठेले तक जांच की मांग, मिलावटखोरों पर हो कठोर कार्रवाई…धान से लदे वाहन को छोड़ने के नाम पर 1 लाख की कथित रिश्वत! SDM-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, अब प्रशासन की साख और जवाबदेही की परीक्षा….बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकार साथियों ने केक काटकर दी बधाई; स्मारिका का हुआ विमोचन..!हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में नरक चौदस पर होगा हनुमान जी का महाअभिषेक, दीपावली पर सजेगा महाभोग…खोंगसरा के ग्राम पंचायत आमागोहन में कथित जुए के बड़े कारोबार की चर्चा, 3 से 4 लाख रुपये तक दांव लगने की सूचना….बिलासपुर में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का 4 नवंबर को शुभारंभ, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे लोकार्पण….छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर, 3,100 उपार्जन केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था…बिलासपुर: पैतृक जमीन की फेंसिंग तार दो बार काटने का आरोप, न्याय के लिए कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार…रायपुर में अपराध और भ्रष्टाचार पर लगे लगाम, अधिकारियों की जवाबदेही हो तय…खैरागढ़ में पत्रकार से मारपीट का मामला: ‘न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत’ ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह भदराजा ने की निंदा…दीपावली से देव दीपावली तक : नवंबर का महीना लेकर आ रहा है धर्म, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश…2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त: रायपुर में अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा? GST और प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल!”…बिलासपुर में खाद्य दुकानों पर हो सख्त निगरानी! होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान से लेकर ठेले तक जांच की मांग, मिलावटखोरों पर हो कठोर कार्रवाई…धान से लदे वाहन को छोड़ने के नाम पर 1 लाख की कथित रिश्वत! SDM-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, अब प्रशासन की साख और जवाबदेही की परीक्षा….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › देश › उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की नई दिल्ली…

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात….

बिलासपुर बायपास, मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग का विस्तार रायपुर तक करने तथा भारतमाला परियोजना अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर 6-लेन मार्ग स्वीकृत करने का किया अनुरोध

13 राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं 8 सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी किया आग्रह


बिलासपुर. 28 जनवरी 2026. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मंजूर करने का आग्रह किया। उन्होंने श्री गडकरी से बिलासपुर शहर में यातायात का दबाव कम करने बायपास निर्माण, रायपुर और बिलासपुर के बीच भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर (आरंग) से बिलासपुर (दर्री) तक 6-लेन मार्ग की मंजूरी तथा मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग का विस्तार रायपुर तक करने का अनुरोध किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 13 राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन के साथ ही 8 सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुलाकात के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को अवगत कराया कि बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों के कारण यातायात का काफी दबाव है, जिससे निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने इसके समाधान के लिए राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के माध्यम से शहर के बाहर से होकर उच्च न्यायालय बोदरी से सेंदरी तक करीब 32 किमी लंबा फोरलेन बायपास स्वीकृत करने का अनुरोध किया। यह बायपास बिलासपुर शहर के प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर और लॉजिस्टिक पार्क को रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। साथ ही शहर के भीतर यातायात के दबाव को प्रभावी तरीके से कम करते हुए औद्योगिक विकास संचार तंत्र एवं नियोजित शहरी विस्तार को बढ़ावा देगा।

श्री साव ने राज्य के उत्तरी हिस्से में कोल माइन्स एवं दक्षिणी हिस्से में आयरन माइन्स को देखते हुए औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने, कोयला एवं लौह अयस्क के परिवहन, स्टील व सीमेंट उत्पाद को बाहर भेजने तथा प्रदेशवासियों के सुचारू आवागमन के लिए मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग को ग्रीन फील्ड सड़क के रूप में रायपुर तक विस्तारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रायपुर-नागपुर-मुंबई एक्सेस कंट्रोल 8-लेन कनेक्टीविटी से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्री गडकरी से भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर के आरंग से बिलासपुर के दर्री तक लगभग 95 किमी 6-लेन मार्ग के निर्माण की मंजूरी प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने श्री गडकरी को बताया कि वर्तमान में रायपुर से बिलासपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़ा हुआ है, किंतु एक्सेस कंट्रोल नहीं होने के कारण राज्य की तीनों भारतमाला परियोजनाओं के बीच सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा है। आरंग-दर्री मार्ग के निर्माण से रायपुर से बिलासपुर की दूरी एक घंटे में तय होगी तथा तीनों भारतमाला सड़कों के आपस में जुड़ जाने से सीधा संपर्क होगा, जिससे सभी तरह के परिवहन में समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी।

श्री साव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के 13 खंडों के उन्नयन के लिए राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए विद्यमान मार्गों को उन्नत किए जाने पर जोर देते हुए आठ सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी अनुरोध किया।