ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर में जन औषधि केंद्रों की हकीकत क्या? सस्ती दवाओं से मरीजों को कितनी राहत, कितने केंद्र संचालित और कहां मिलेंगी दवाएं ?…तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को राहत की तैयारी, खेतों में उतरी कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें…सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं! हाईकोर्ट के फैसले से प्रशासन को मिला सख्त संदेश, जनहित में अतिक्रमण हटाने की उठी मांग…वर्दी में कर्तव्य का संकल्प, कलम में साहित्य की संवेदना: डॉ. हरीश यादव की प्रेरक जीवन-यात्रा दस वर्षों की साधना से अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी, पुलिस सेवा में अनुशासन और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी; शिक्षा, शोध और प्रशासनिक दायित्वों का अनूठा संगम….उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ, संस्कृति और संगीत की प्रस्तुतियों से सजेगी शाम….योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….कोयले की बढ़ती कीमतों के बीच बिलासपुर में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापा …केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का रायपुर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!बिलासपुर में जन औषधि केंद्रों की हकीकत क्या? सस्ती दवाओं से मरीजों को कितनी राहत, कितने केंद्र संचालित और कहां मिलेंगी दवाएं ?…तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को राहत की तैयारी, खेतों में उतरी कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें…सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं! हाईकोर्ट के फैसले से प्रशासन को मिला सख्त संदेश, जनहित में अतिक्रमण हटाने की उठी मांग…वर्दी में कर्तव्य का संकल्प, कलम में साहित्य की संवेदना: डॉ. हरीश यादव की प्रेरक जीवन-यात्रा दस वर्षों की साधना से अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी, पुलिस सेवा में अनुशासन और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी; शिक्षा, शोध और प्रशासनिक दायित्वों का अनूठा संगम….उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ, संस्कृति और संगीत की प्रस्तुतियों से सजेगी शाम….योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….कोयले की बढ़ती कीमतों के बीच बिलासपुर में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापा …केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का रायपुर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › क्राइम › अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी सहित ₹1.14 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…

👉 बेमेतरा में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी सहित ₹1.14 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

🌍 बेमेतरा, 12 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थ, जुआ-सट्टा सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 200 पौवा अंग्रेजी शराब, कुल 36,000 एमएल, जिसकी कीमत लगभग ₹24,000 है, तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की ज्यूपिटर स्कूटी, कीमत करीब ₹90,000, सहित कुल ₹1,14,000 का सामान जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नवलपुर-मजगांव रोड पर ज्यूपिटर स्कूटी से बड़ी मात्रा में शराब का परिवहन करने वाले हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पंकज वर्मा एवं शुभम यदु को अवैध शराब के साथ पकड़ा।पूछताछ में पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने बताया कि गगन दुबे, निवासी नया बस स्टैंड के पास बेमेतरा, ने पिकरी शराब दुकान से शराब खरीदने के लिए ₹24,000 दिए थे। इसके बाद दोनों ने कई बार शराब खरीदकर कुल 200 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की एकत्र की और उसे एक बैग तथा एक बोरी में भरकर स्कूटी से ले जा रहे थे।मामले में पुलिस ने पंकज वर्मा, शुभम यदु और गगन दुबे के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गगन दुबे फरार है, जिसकी तलाश जारी है।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निधि गुप्ता, प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू तथा थाना बेमेतरा से आरक्षक महेश जांगड़े, शिव कुमार सेन सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।बेमेतरा पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।