ब्रेकिंग न्यूज़
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, सिरगिटटी पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार; शव जंगल में छिपाया था..!पेड़ कटाई, वनभूमि अतिक्रमण और कथित अनियमितताओं पर अब हो कड़ी निगरानी और पारदर्शी कार्रवाई…..हर मोहल्ले की जागरूकता से कम हो सकता है अपराध….जागरूक नारी अभियान के तहत जे.पी. वर्मा महाविद्यालय में मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..!शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा, फुल बाड़ी फार्म हाउस में फंसे 9 लोगों को पुलिस-आपदा टीम ने सुरक्षित निकाला…Deputy CM Arun Sao Reviews Preparations for Seva Sankalp CampaignDirects Departments and Public Representatives to Ensure Active Participation and Successful Implementation…राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने और पार्टी फंड के नाम पर 82 लाख 63 हजार 194 रुपए की ठगी करने वाली शातिर महिला आरोपी गिरफ्तार।..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा..!पितृ दोष क्या होता है? जानिए धार्मिक मान्यता, संभावित संकेत और सरल उपाय …कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घूम-घूमकर चोरी करने वाले 2 आरोपी और 1 बाल अपचारी गिरफ्तार; मोटर साइकिल, मोबाइल व नकदी बरामद..!बिलासपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हुड़दंग पड़ना भारी: रतनपुर पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक पर की बड़ी कार्रवाई, वाहन और साउंड सिस्टम जप्त..!पत्रकार की कलम पर खतरा, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति क्यों?पोर्टल हो, प्रिंट हो या टीवी—समाचार के पीछे मेहनत और जिम्मेदारी को सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई का अधिकार कब मिलेगा?…पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, सिरगिटटी पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार; शव जंगल में छिपाया था..!पेड़ कटाई, वनभूमि अतिक्रमण और कथित अनियमितताओं पर अब हो कड़ी निगरानी और पारदर्शी कार्रवाई…..हर मोहल्ले की जागरूकता से कम हो सकता है अपराध….जागरूक नारी अभियान के तहत जे.पी. वर्मा महाविद्यालय में मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..!शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा, फुल बाड़ी फार्म हाउस में फंसे 9 लोगों को पुलिस-आपदा टीम ने सुरक्षित निकाला…Deputy CM Arun Sao Reviews Preparations for Seva Sankalp CampaignDirects Departments and Public Representatives to Ensure Active Participation and Successful Implementation…राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने और पार्टी फंड के नाम पर 82 लाख 63 हजार 194 रुपए की ठगी करने वाली शातिर महिला आरोपी गिरफ्तार।..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा..!पितृ दोष क्या होता है? जानिए धार्मिक मान्यता, संभावित संकेत और सरल उपाय …कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घूम-घूमकर चोरी करने वाले 2 आरोपी और 1 बाल अपचारी गिरफ्तार; मोटर साइकिल, मोबाइल व नकदी बरामद..!बिलासपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हुड़दंग पड़ना भारी: रतनपुर पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक पर की बड़ी कार्रवाई, वाहन और साउंड सिस्टम जप्त..!पत्रकार की कलम पर खतरा, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति क्यों?पोर्टल हो, प्रिंट हो या टीवी—समाचार के पीछे मेहनत और जिम्मेदारी को सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई का अधिकार कब मिलेगा?…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, सिरगिटटी पुलिस…

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, सिरगिटटी पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार; शव जंगल में छिपाया था..!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के थाना सिरगिटटी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को फदहाखार के जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।मामले का संक्षिप्त विवरणघटना दिनांक: 27 सितंबर 2026 (शाम करीब 07:00 से 08:00 बजे के बीच)घटना स्थल: मैट्रिक चौक, फदहाखार, थाना सिरगिटटी (बिलासपुर)अपराध क्रमांक: 703/2026धाराएं: 103(1), 3(5) बीएनएस (BNS)मृतक: ओमप्रकाश लहरेगिरफ्तार आरोपीगण:सुनील निर्मलकर उर्फ टाईगर (उम्र 28 वर्ष), निवासी- शारदा मंदिर के सामने, सिरगिटटी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।घनंजय धुरी उर्फ आदि (उम्र 20 वर्ष), निवासी- कोरमी रोड, मैट्रिक चौक, सिरगिटटी, थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।कैसे हुआ खुलासा?दिनांक 28 सितंबर 2026 को मर्ग क्रमांक 78/2026 की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिरगिटटी पुलिस, ‘सीन ऑफ क्राइम यूनिट’ की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया।जांच और पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों (सुनील निर्मलकर, घनंजय धुरी और उनके अन्य साथियों) ने मिलकर मैट्रिक चौक के पास ओमप्रकाश लहरे पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपियों ने मृतक के शव को फदहाखार के जंगल में ले जाकर फेंक दिया था।पुलिस की त्वरित कार्रवाईमामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एवं उप-महािरीक्षक श्री रजनेश सिंह ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन्स) के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह के नेतृत्व में सिरगिटटी पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को धरदबोचा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है। विधिवत कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, और मामले में संलिप्त अन्य साथियों की तलाश जारी है।