ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता! 154 धान खरीदी केंद्रों में से सिर्फ 122 में खरीदी शुरू, तौल व्यवस्था पर भी असर…बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात! शिवतराई जंगल में बाइक से बंधा मिला युवक का जला शव, हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका कोटा क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत जला मिला शव, मुंगेली से चोरी हुई बाइक का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मृतक की पहचान और आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस…बेमेतरा में जुए के फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹2.95 लाख की रकम और 9 मोबाइल जब्त….जनजातीय गौरव दिवस पर कांकेर में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, आदमकद प्रतिमा के लिए ₹10 लाख और सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख की बड़ी घोषणा…🚨 बड़ी खबर | दो साल बाद खुला ग्राम लोहर्सी का सार्वजनिक रास्ता, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत 200 मीटर की दूरी के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा डेढ़ किलोमीटर का चक्कर, राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण तहसीलदार नीलम पिस्दा एवं थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगी राहत….रायपुर से नवजात बच्चों की कथित खरीद-फरोख्त का अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर, डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार अब पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने की जरूरत…ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज और दुबई कनेक्शन का खुलासा..!कुदुदण्ड में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया..!बिलासपुर खनिज विभाग पर गंभीर सवाल: अवैध रेत उत्खनन की 306 कार्रवाई, 66 FIR के बावजूद नहीं थम रहा खनन का खेल! तीन खदानों के 41 हेक्टेयर आवंटन पर भी जांच के निर्देश….सिवनी होटल कांड: CCTV ने खोली पुलिस कार्रवाई की परतें, ASP समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित; वर्दी की आड़ में कानून से खिलवाड़ पर उठे गंभीर सवाल…मिलावट खोरी पर अब केवल जुर्माना नहीं, सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी: खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की संपत्ति जब्ती और कठोर सजा का हो प्रावधान….धान खरीदी में पात्र किसानों को राहत: 810 किसानों के रिकॉर्ड दुरुस्त, शेष 318 का सत्यापन जारी…बिलासपुर में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता! 154 धान खरीदी केंद्रों में से सिर्फ 122 में खरीदी शुरू, तौल व्यवस्था पर भी असर…बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात! शिवतराई जंगल में बाइक से बंधा मिला युवक का जला शव, हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका कोटा क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत जला मिला शव, मुंगेली से चोरी हुई बाइक का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मृतक की पहचान और आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस…बेमेतरा में जुए के फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹2.95 लाख की रकम और 9 मोबाइल जब्त….जनजातीय गौरव दिवस पर कांकेर में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, आदमकद प्रतिमा के लिए ₹10 लाख और सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख की बड़ी घोषणा…🚨 बड़ी खबर | दो साल बाद खुला ग्राम लोहर्सी का सार्वजनिक रास्ता, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत 200 मीटर की दूरी के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा डेढ़ किलोमीटर का चक्कर, राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण तहसीलदार नीलम पिस्दा एवं थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगी राहत….रायपुर से नवजात बच्चों की कथित खरीद-फरोख्त का अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर, डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार अब पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने की जरूरत…ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज और दुबई कनेक्शन का खुलासा..!कुदुदण्ड में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया..!बिलासपुर खनिज विभाग पर गंभीर सवाल: अवैध रेत उत्खनन की 306 कार्रवाई, 66 FIR के बावजूद नहीं थम रहा खनन का खेल! तीन खदानों के 41 हेक्टेयर आवंटन पर भी जांच के निर्देश….सिवनी होटल कांड: CCTV ने खोली पुलिस कार्रवाई की परतें, ASP समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित; वर्दी की आड़ में कानून से खिलवाड़ पर उठे गंभीर सवाल…मिलावट खोरी पर अब केवल जुर्माना नहीं, सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी: खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की संपत्ति जब्ती और कठोर सजा का हो प्रावधान….धान खरीदी में पात्र किसानों को राहत: 810 किसानों के रिकॉर्ड दुरुस्त, शेष 318 का सत्यापन जारी…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › जनजातीय गौरव दिवस पर कांकेर में गूंजा भगवान…

जनजातीय गौरव दिवस पर कांकेर में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, आदमकद प्रतिमा के लिए ₹10 लाख और सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख की बड़ी घोषणा…

👉 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को बताया सरकार की प्राथमिकता, वीर बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया नमन

कांकेर/छत्तीसगढ़, 21 नवंबर 2026। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उदय नगर स्थित बिरसा मुंडा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, कुल 30 लाख रुपये की घोषणा की। इस घोषणा को जनजातीय समाज के लिए महत्वपूर्ण सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्य अतिथि अरुण साव ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, त्याग और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए जनजातीय समाज को एकजुट किया। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर और शहीद गैंदसिंह के योगदान को भी याद किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रही है। पीएम जनमन योजना, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों के माध्यम से आदिवासी कला, संस्कृति, खेल और परंपराओं को नई पहचान मिल रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद भोजराज नाग ने जनजातीय समाज के सांस्कृतिक योगदान को रेखांकित करते हुए शिक्षा के प्रसार और नशामुक्ति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा।

विधायक आशाराम नेताम और विक्रम देव उसेंडी ने भी भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए जनजातीय समाज से अपनी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के आंगादेव की परंपरानुसार पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। साथ ही जिले की प्रमुख विभूतियों और प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बस्तर संभाग गोंडवाना समाज के अध्यक्ष सुमेर सिंह नाग, महेश जैन, कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव की विशेष टिप्पणी: भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, सामाजिक सम्मान और अधिकारों की रक्षा का जीवंत संदेश है। जनजातीय गौरव दिवस की सार्थकता तभी पूरी होगी, जब जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए घोषित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का वास्तविक संरक्षण सुनिश्चित हो।

सतपाल सिंह भदराजा
प्रदेश अध्यक्ष/संस्थापक — News Portal Patrakar Sangh Bharat
प्रधान संपादक — Satya Gyan Samagam Press

नारा: जनहित सर्वोपरि — न पक्ष, न विपक्ष, केवल निष्पक्ष जनहित।