ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली से देव दीपावली तक : नवंबर का महीना लेकर आ रहा है धर्म, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश…2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त: रायपुर में अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा? GST और प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल!”…बिलासपुर में खाद्य दुकानों पर हो सख्त निगरानी! होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान से लेकर ठेले तक जांच की मांग, मिलावटखोरों पर हो कठोर कार्रवाई…धान से लदे वाहन को छोड़ने के नाम पर 1 लाख की कथित रिश्वत! SDM-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, अब प्रशासन की साख और जवाबदेही की परीक्षा….पुष्पा स्टाइल का पोज, लेकिन कानून से बचने का रास्ता नहीं! ओमान से भारत आया महादेव ऐप का कथित सरगना, अब खुलेगा करोड़ों के नेटवर्क का राज?मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर गरमाई सियासत, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी..!ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद मकसूद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की दिल्ली में सहभागिता, जीपीएम और मुंगेली जिले के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल….सरकारी हेल्पलाइन नंबर सिर्फ दिखावे के लिए नहीं! जनता का फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों की तय हो जवाबदेही, केंद्र और राज्य सरकार जारी करें सख्त आदेश…हाईवे पर डीजल चोरों का अंतरजिला नेटवर्क बेनकाब ! 9 आरोपी गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो समेत 36 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त…पत्रकारों को स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच देने की तैयारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने मांगे सुझाव…छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के इतिहास में मैनपाट टाइटंस का नाम दर्ज, 4-2 की शानदार जीत के साथ बनी पहली चैंपियन….बिलासपुर आइए, घूमिए और जानिए न्यायधानी की पूरी पहचान; खाने-पीने से लेकर पर्यटन, बाजार और ठहरने तक की संपूर्ण जानकारी एक ही जगह….दीपावली से देव दीपावली तक : नवंबर का महीना लेकर आ रहा है धर्म, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश…2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त: रायपुर में अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा? GST और प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल!”…बिलासपुर में खाद्य दुकानों पर हो सख्त निगरानी! होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान से लेकर ठेले तक जांच की मांग, मिलावटखोरों पर हो कठोर कार्रवाई…धान से लदे वाहन को छोड़ने के नाम पर 1 लाख की कथित रिश्वत! SDM-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, अब प्रशासन की साख और जवाबदेही की परीक्षा….पुष्पा स्टाइल का पोज, लेकिन कानून से बचने का रास्ता नहीं! ओमान से भारत आया महादेव ऐप का कथित सरगना, अब खुलेगा करोड़ों के नेटवर्क का राज?मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर गरमाई सियासत, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी..!ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद मकसूद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की दिल्ली में सहभागिता, जीपीएम और मुंगेली जिले के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल….सरकारी हेल्पलाइन नंबर सिर्फ दिखावे के लिए नहीं! जनता का फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों की तय हो जवाबदेही, केंद्र और राज्य सरकार जारी करें सख्त आदेश…हाईवे पर डीजल चोरों का अंतरजिला नेटवर्क बेनकाब ! 9 आरोपी गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो समेत 36 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त…पत्रकारों को स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच देने की तैयारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने मांगे सुझाव…छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के इतिहास में मैनपाट टाइटंस का नाम दर्ज, 4-2 की शानदार जीत के साथ बनी पहली चैंपियन….बिलासपुर आइए, घूमिए और जानिए न्यायधानी की पूरी पहचान; खाने-पीने से लेकर पर्यटन, बाजार और ठहरने तक की संपूर्ण जानकारी एक ही जगह….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने किया जिले…

पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने किया जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालयों और थाने का निरीक्षण….

बिलासपुर:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह भी रहे साथ
थाने की व्यवस्था सुधारने और संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया जोर
आज दिनांक 27/1/26 को पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने जिले के दो थानों सरकंडा और कोनी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भी पुलिस महानिरीक्षक के साथ थे।थानों के निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाने की सफाई, पुलिस अधिकारियों के अनुशासन और वेशभूषा का निरीक्षण किया,और थाने भवन का भी भ्रमण करते हुए, थाने के रिकॉर्ड्स को चेक किया।इस दौरान थाने आने वाले पीड़ितों से पुलिस महानिरीक्षक के स्वयं बात करके उनकी समस्या की जानकारी ली, और थाना प्रभारी को उनका निराकरण करने निर्देशित किया।थानों में पीड़ितों के लिए पर्याप्त पेय जेल व्यवस्था, साफ सफाई और समय पर उपस्थिति के लिए पुलिस महानिरीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी।महिलाओं और बच्चों से विनम्र और सभ्य व्यवहार करने विशेष रूप से उनके द्वारा बताया गया।थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर ,उनका वैधानिक निराकरण त्वरित किया जाए, इस पर पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा विशेष हिदायत दी गई। थाने में ‘ अनुभव ‘ अभियान के तहत फरियादियों के फीड बैक के लिए क्यू आर कोड लगाने,और ‘सशक्त ‘ ऐप में चोरी गए एवं लावारिस वाहनों की एंट्री के कार्य को शीघ्रता से करने निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक को इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग के लिए भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड्स और कार्यवाहियों में, जो कमियां दिखाई दी, उनको एक सप्ताह में दुरुस्त करके ,पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा रिपोर्ट मांगी गई है। इसी तरह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी भ्रमण और निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा आज किया गया, वहां निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली गई। पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने बताया, की,इस निरीक्षण का उद्देश्य, रेंज में पदस्थापना के बाद , जिले की पुलिसिंग और थानों की सामान्य जानकारी और पुलिस अधिकारियों की समस्याओं को जानना ,तथा पुलिस अधिकारियों को थाना आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील बनाना है। ऐसे निरीक्षण सतत जारी रखने की बात पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा कही गई।पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जिले के थाने और पुलिस बल को हाईटैक करने और मोबाइल ऐप तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग में सक्षम बनाना ,उनकी प्राथमिकता में है, और इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है, शीघ्र ही इसके सुपरिणाम फील्ड में नजर आने लगेंगे।पुलिस महानिरीक्षक के साथ इस निरीक्षण के संबंध बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा, की पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा व्यवस्था में सुधार के संबंध मे जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन कराया जाएगा।