ब्रेकिंग न्यूज़
योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….कोयले की बढ़ती कीमतों के बीच बिलासपुर में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापा …केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का रायपुर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!🚨 बच्चों के भोजन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! रायपुर की बेसन फैक्ट्री के वायरल वीडियो की हो उच्चस्तरीय जांच, बिलासपुर तक खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो…🚨 बिलासपुर में पटाखा दुकानों पर सख्ती! सुरक्षा नियम तोड़े तो निरस्त होगा लाइसेंस दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटाखा दुकानों का होगा नियमित निरीक्षण; अग्निशमन यंत्र, पानी और सुरक्षित रास्ते रखना अनिवार्य….सत्कार प्रकोष्ठ की भूमिका: समाज के हर वर्ग को सम्मान, सहयोग और सेवा से जोड़ने की पहल पुष्पेंद्र सिंह ने सम्मान, सामाजिक सहभागिता और जनहित को बताया महत्वपूर्ण….📰 सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ लाइव से जुड़ें, जनहित की आवाज़ बनें!…🚨 छत्तीसगढ़ में अपराध के आंकड़ों पर चिंता, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से ठोस कार्रवाई की मांग…योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….कोयले की बढ़ती कीमतों के बीच बिलासपुर में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापा …केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का रायपुर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!🚨 बच्चों के भोजन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! रायपुर की बेसन फैक्ट्री के वायरल वीडियो की हो उच्चस्तरीय जांच, बिलासपुर तक खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो…🚨 बिलासपुर में पटाखा दुकानों पर सख्ती! सुरक्षा नियम तोड़े तो निरस्त होगा लाइसेंस दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटाखा दुकानों का होगा नियमित निरीक्षण; अग्निशमन यंत्र, पानी और सुरक्षित रास्ते रखना अनिवार्य….सत्कार प्रकोष्ठ की भूमिका: समाज के हर वर्ग को सम्मान, सहयोग और सेवा से जोड़ने की पहल पुष्पेंद्र सिंह ने सम्मान, सामाजिक सहभागिता और जनहित को बताया महत्वपूर्ण….📰 सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ लाइव से जुड़ें, जनहित की आवाज़ बनें!…🚨 छत्तीसगढ़ में अपराध के आंकड़ों पर चिंता, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से ठोस कार्रवाई की मांग…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेमेतरा पुलिस का सम्मान…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेमेतरा पुलिस का सम्मान समारोह, महिला पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित…!

बेमेतरा, (छत्तीसगढ़)


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिले में “अभिव्यक्ति” योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशीकला उइके, उप निरीक्षक शैल शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, पूनम ठाकुर, अनुपमा दुबे, बालमति नायक, रीना गायकवाड़ सहित कई महिला पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही नव नियुक्त महिला आरक्षकों को भी प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DIG रामकृष्ण साहू ने कहा कि महिलाओं और बच्चों को न्याय दिलाना तथा उन्हें संरक्षण प्रदान करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आज महिलाएं अपनी प्रतिभा और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से महिलाओं एवं बच्चों को सशक्त बनाने और उन्हें आवश्यक विधिक सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। आत्मनिर्भरता से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज में मजबूती के साथ आगे बढ़ती हैं।
वहीं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा ने महिला पुलिसकर्मियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिले के थाना-चौकी, महिला सेल, पुलिस कंट्रोल रूम, रक्षित केंद्र एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं