ब्रेकिंग न्यूज़
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर देशभर में गूंजा जयकारा, शिल्प और तकनीक के देवता को किया नमन मेहनत, हुनर और सृजन के सम्मान का पर्व बनी विश्वकर्मा जयंती…जन्मदिन विशेष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76 वां जन्मदिन….आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर जिले भर में शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे करीब 10 लाख दीप पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रज्वलित होंगे 1 लाख 25 हजार दीप..सिरगिट्टी के रहवासी परेशान! राजश्री पान मसाला फैक्ट्री को लेकर पर्यावरणीय जांच की मांग….किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन …मारपीट में घायल मरीज के इलाज से पहले FIR की शर्त पर सरकार जारी करे स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले इलाज या पहले पुलिस कार्रवाई? घायल मरीजों को लेकर व्यवस्था पर उठे सवाल…हेमंत मानिकपुरी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिनगौ माता की सुरक्षा के लिए बांधे रेडियम बेल्ट वृद्धाश्रम में भेंट की आवश्यक सामग्री….गणेश चतुर्थी पर विशेष: विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जागणेश चतुर्थी के लाभ और भगवान गणेश से जुड़ी लघु कथा……निजी अस्पतालों की नियमित जांच हो, इलाज की दरें हों पारदर्शी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इलाज के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए केंद्र-राज्य सरकारें मजबूत निगरानी व्यवस्था बनाएं….विकसित भारत के निर्माण में बिलासपुर के युवा निभाएंगे नेतृत्वकारी भूमिका 30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने का अवसर, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया…साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच उप मुख्यमंत्री अरुण साव अटल विश्वविद्यालय में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी गई जानकारी…अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी सहित ₹1.14 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…भगवान विश्वकर्मा जयंती पर देशभर में गूंजा जयकारा, शिल्प और तकनीक के देवता को किया नमन मेहनत, हुनर और सृजन के सम्मान का पर्व बनी विश्वकर्मा जयंती…जन्मदिन विशेष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76 वां जन्मदिन….आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर जिले भर में शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे करीब 10 लाख दीप पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रज्वलित होंगे 1 लाख 25 हजार दीप..सिरगिट्टी के रहवासी परेशान! राजश्री पान मसाला फैक्ट्री को लेकर पर्यावरणीय जांच की मांग….किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन …मारपीट में घायल मरीज के इलाज से पहले FIR की शर्त पर सरकार जारी करे स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले इलाज या पहले पुलिस कार्रवाई? घायल मरीजों को लेकर व्यवस्था पर उठे सवाल…हेमंत मानिकपुरी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिनगौ माता की सुरक्षा के लिए बांधे रेडियम बेल्ट वृद्धाश्रम में भेंट की आवश्यक सामग्री….गणेश चतुर्थी पर विशेष: विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जागणेश चतुर्थी के लाभ और भगवान गणेश से जुड़ी लघु कथा……निजी अस्पतालों की नियमित जांच हो, इलाज की दरें हों पारदर्शी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इलाज के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए केंद्र-राज्य सरकारें मजबूत निगरानी व्यवस्था बनाएं….विकसित भारत के निर्माण में बिलासपुर के युवा निभाएंगे नेतृत्वकारी भूमिका 30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने का अवसर, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया…साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच उप मुख्यमंत्री अरुण साव अटल विश्वविद्यालय में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी गई जानकारी…अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी सहित ₹1.14 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय…

किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन …

🌍 बिलासपुर। भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला बिलासपुर के तहसील इकाई द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर बुधवार को तहसीलदार को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष खगेश ने किया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानन दीघ्रस्कर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार के समक्ष किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए उनके निराकरण की मांग की। संघ की प्रमुख मांगों में गौवंदन योजना को तत्काल लागू करने, जी राम जी योजना को गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन से जोड़ने तथा धान खरीदी वर्ष 2022-23 की कथित रूप से लंबित 1700 करोड़ रुपये की राशि किसानों को प्रदान करने की मांग शामिल है।संघ ने धान के समर्थन मूल्य में प्रत्येक वर्ष कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 800 रुपये की राशि जोड़ने तथा सब्जी और फल उत्पादक किसानों को भी कृषक उन्नति योजना में शामिल करने की मांग रखी है।इसके अलावा धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर से 15 फरवरी तक निर्धारित करने, प्रति तौल 40 किलो 700 ग्राम से अधिक धान नहीं लेने का आदेश जारी करने, एग्रीस्टेक में पंजीयन से संबंधित किसानों की समस्याओं को देखते हुए नियमों में शिथिलता देने की मांग की गई।धान खरीदी की टोकन व्यवस्था में सुधार करते हुए बड़े किसानों के लिए पांच तथा लघु एवं सीमांत किसानों के लिए तीन एवं एक टोकन की व्यवस्था करने और धान खरीदी के दौरान अनावश्यक दबाव डालकर खाता समर्पण कराने की प्रक्रिया बंद करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।किसान संघ ने गन्ने के मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने तथा इसे कृषक उन्नति योजना से जोड़ने, अधूरी सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने और अधिक सिंचाई क्षमता वाली नई परियोजनाओं, जिसमें पैरी हाईडैम योजना भी शामिल है, को तत्काल स्वीकृति देने की मांग की।ज्ञापन में विद्युत विभाग के निजीकरण पर रोक लगाने, बाजार में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में उदयपुर डिक्लेरेशन के अनुसार कार्य करने की मांग भी रखी गई।11 सूत्रीय प्रमुख मांगें1. गौवंदन योजना लागू कर जी राम जी योजना को गौ संरक्षण एवं संवर्धन से जोड़ा जाए।2. धान खरीदी वर्ष 2022-23 की लंबित 1700 करोड़ रुपये की राशि किसानों को दी जाए।3. कृषक उन्नति योजना में 800 रुपये प्रतिवर्ष जोड़कर सब्जी एवं फल उत्पादक किसानों को भी शामिल किया जाए।4. धान खरीदी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक हो तथा 40 किलो 700 ग्राम से अधिक तौल पर रोक लगे।5. एग्रीस्टेक पंजीयन की समस्याओं को देखते हुए नियमों में शिथिलता दी जाए।6. धान खरीदी की टोकन व्यवस्था में सुधार हो तथा खाता समर्पण के लिए अनावश्यक दबाव बंद हो।7. गन्ने के मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर कृषक उन्नति योजना में जोड़ा जाए।8. अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को गति देकर पैरी हाईडैम जैसी नई परियोजनाओं को स्वीकृति दी जाए।9. विद्युत विभाग के निजीकरण पर रोक लगाई जाए।10. अधिक मूल्य पर खाद बेचने वाले विक्रेताओं पर रोक लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाए।11. भूमि अधिग्रहण में उदयपुर डिक्लेरेशन के अनुसार कार्य किया जाए।भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साहू ने तहसील एवं ग्राम समितियों के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 16 सितंबर को अपने-अपने तहसील मुख्यालयों में बड़ी संख्या में पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाएं।

लक्ष्मी प्रसाद साहू जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला बिलासपुर